Budget 2022 Highlights: 1 फरवरी 2022 को वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट को संसद में पेश किया गया है। बजट 2022 में वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण ने 90 मिनट के इस भाषण में कृषि, इंफ्रा से लेकर सौर ऊर्जा और डिजिटल करेंसी से लेकर गेमिंग और क्रिप्टोकरेंसी के लिए बड़े ऐलान किये गए है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने बजट पेश करते हुए कहा है की यह बजट देश के अगले 25 वर्षो blue print है। आने वाले आगामी वर्षो के लिए इस बजट में देश की economic picture के लिए क्या रोड मैप रहेगा इसकी पूरी रुपरेखा खींची गयी है। वर्ष 2022 का बजट कई मायनो में खास रहा है। जिसमें पहली बार कई नए एलान किये गए है जो नए भारत की सोच को पूरा करने के लिए राह दिखा सकते है। आप नीचे दी गयी जानकारी के आधार पर देख सकते है की बजट 2022 में क्या ऐलान किये गए है ,इस बजट में क्या क्या बदलाव हुए है।
Budget 2022 Highlights

वित्त मंत्री जी के द्वारा आज संसद में बजट 2022 पेश करते हुए कई घोषणाएं की गयी है। बजट 2022 में निम्न प्रकार के ऐलान किये गए है नीचे दिए गए विवरण के अनुसार आप देख सकते है की इस बजट में क्या-क्या ऐलान किया गया है।
डिजिटल यूनिवर्सिटी का ऐलान
बजट 2022 में पहली बार डिजिटल यूनिवर्सिटी के लिए ऐलान किया गया है। इसमें पीएम ई विद्या प्रोग्राम के अंतर्गत one class one tv चैनल का विस्तार किया जायेगा। इस घोषणा के आधार पर अब हर स्कूल में और प्रत्येक क्लास में टीवी लगायी जाएगी।
आरबीआई डिजिटल करेंसी
वर्ष 2022 में आरबीआई के तहत डिजिटल करेंसी लाने के लिए वित्त मंत्री जी के द्वारा एलान किया गया है। डिजिटल करेंसी जारी करने के लिए बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण जी के द्वारा यह कहा गया है की अब जल्द ही RBI डिजिटल करेंसी के रूप में डिजिटल रूपी को लॉन्च करेगा। इसी के साथ क्रिप्टो करेंसी में हुई आमदनी के लिए भी एक बड़ा ऐलान किया गया है की अब क्रिप्टो से हुई आमदनी के लिए 30 प्रतिशत टैक्स देना होगा। पेमेंट डिजिटल माध्यमों को प्रोत्साहन देने के लिए इस योजना हेतु 15 सौ करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है।
कोयले से गैस बनाने के पॉयलट प्रोजेक्ट लॉन्च
कोयले से गैस बनाने के लिए पायलेट प्रोजेक्ट लॉन्च किये जायेंगे इस व्यवस्था के आधार पर गैस के मोर्चे के आधार पर आ रही नई तकनीक से नवीन ऊर्जा पर फोकस किया जायेगा।
ई चिप पासपोर्ट
बजट में की गयी घोषणा के आधार पर अब ई चिप पासपोर्ट जारी करने की बात कही गयी है। यह एक डिजिटल चिप पासपोर्ट के रूप जारी किया जायेगा। इस प्रक्रिया के आधार पर पासपोर्ट सेवा केंद्रों को आधुनिक एवं एडवांस किया जायेगा।
60 लाख युवाओं को रोजगार
युवाओं को रोजगार देने के संबंध में वित्त मंत्री जी के द्वारा एक ख़ास ऐलान किया गया है की गतिशील योजना के अंतर्गत 60 लाख युवाओं को रोजगार दिया जायेगा।
किसानों के लिए घोषणा
वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में सरकार ने किसानो के लिए कई ख़ास ऐलान किये है। वित्त मंत्री जी के द्वारा यह घोषणा की गयी की किसानों के लिए वर्ष 2023 को मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया है। 2021-22 में रबी की फसल हेतु 163 लाख किसानों से 1208 मीट्रिक तन गेहूं और धान की खरीद की जाएगी। इसी के साथ किसानों को डिजिटल एवं हाईटेक सेवाएं प्रदान करने के लिए PPP मॉडल के रूप में योजना तैयार की जाएगी।
घर खरीदने वालो को मिलेगा लाभ
पीएम आवास योजना के अंतर्गत घर खरीदने वालो के लिए भी एक बड़ा ऐलान किया गया है। इस आवास परियोजना को पूरा करने के लिए 48 हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसके तहत 80 लाख घरों के निर्माण को पूरा किया जायेगा। सरकार 2022-23 में ग्रामीण एवं शहरी पीएम आवास योजना के लिए विस्तार करेगी।